भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. हालांकि इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया. श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला. वह टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में अर्धशतक (फिफ्टी) लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय कप्तान यह कारनामा नहीं कर पाया था. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का यह पहला अर्धशतक भी था.
आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके. श्रेयस अय्यर से पहले विराट कोहली ने 2018 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए थे. किंग कोहली ने 2018 में कप्तान रहते हुए 47 रन की पारी खेली थी.
श्रेयस अय्यर भारत के 15वें T20I कप्तान हैं, फिर भी इंग्लैंड में पचास से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। 🥶🔥 pic.twitter.com/KHjSVYdekN
– मुफद्दल शैलू (@Shailu_15Jul) 2 जुलाई, 2026
भारत ने 190 रनों का लक्ष्य दिया था, तभी बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया.
पहले टी20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन (01) और इशान किशन (00) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अभिषेक ने महज 24 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे 21 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की पारी ख़त्म होते ही बारिश शुरू हो गई. इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका. काफी इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें-
देखें: आज फेंका गया टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की इस गेंदबाज की धुनाई






Leave a Reply