महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर शबनीम इस्माइल ने इतिहास अपने नाम कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने मैच में 2 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शबनीम इस्माइल ने सबसे पहले एमी जोन्स को आउट कर महिला टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट पूरे किए. इसके बाद उन्होंने एलिस कैप्सी का विकेट लेकर कुल विकेटों की संख्या 51 पहुंचा दी. इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बना लिया है.
इतना ही नहीं शबनीम इस्माइल अब पुरुष और महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम दर्ज था. बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर ने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लिए हैं, जबकि शबनीम इस्माइल अब 51 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गई हैं.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
51 – शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)*
48 – मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)
44 – एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
41 – आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड)
39 – मैरिज़ेन कप्प (दक्षिण अफ्रीका)
पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
शाकिब अल हसन- 50
एडम ज़म्पा – 44
आदिल रशीद- 44
राशिद खान- 43
जसप्रित बुमरा – 40
दूसरे सेमीफाइनल मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डैनी व्याट-हॉज सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इंग्लैंड ने 3.2 ओवर में 23 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं. पावर प्ले खत्म होने तक टीम 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना सकी. मैच के शुरुआती दौर में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह हावी नजर आ रही थी.






Leave a Reply