भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, ‘मुख्यमंत्री ने कहा था कि लड़का…’

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार (जुलाई 02, 2026) को मीडिया से बात करते हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि न्यायिक जांच हो रही है, लेकिन कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की है और आगे भी नहीं करेंगे, क्योंकि मैं उन्हें 25 साल से जानता हूं.

वहीं अशोक चौधरी ने पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नागमणि पर भी हमला बोला. कहा, “जिस तरह के बयान वो दे रहे हैं… उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है… वो भारतीय जनता पार्टी में हैं और अपनी जगह बनाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं… लेकिन ये सब चलने वाला नहीं है।”

‘जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी’

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस घटना (मुठभेड़) पर नजर डालें तो सम्राट चौधरी ने पहले ही कहा था कि इसकी न्यायिक जांच होगी और न्यायिक जांच शुरू हो गयी है. इस घटना से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान आया था कि अगर लड़का (भरत तिवारी) मानसिक रूप से कमजोर या पागल है तो उसका इलाज कराया जायेगा. यह घटना घटने के बाद किन परिस्थितियों में वहां एसटीएफ को बुलाया गया, कैसे मुठभेड़ हुई, तमाम बातों की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव चुनाव 2026: क्या प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? बीजेपी का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, घोषणा बाकी

जदयू मंत्री ने कहा कि राजद और भाजपा में कुछ लोग हैं जो अगड़ा-पिछड़ा की राजनीति कर रहे हैं, यह बिल्कुल ठीक नहीं है. हम भी उन लोगों को सही नहीं मानते जो सम्राट चौधरी को बदनाम कर रहे हैं. क्योंकि वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने तुरंत न्यायिक जांच के आदेश दे दिये. जो लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं।’

आपको बता दें कि पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा ने यह बयान दिया है कि, “भरत तिवारी एक अपराधी था, वह पाकिस्तान में हथियार रखता था. उसके घर में एक तहखाना है, जिसमें हथियार हो सकते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए.” इस पर अशोक चौधरी ने उन पर पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें- अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *