जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब और किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल

आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई महीने में कुल 11 मैच खेलने हैं. इसमें आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन वनडे मैच शामिल हैं. 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, लेकिन टीम इंडिया को इस महीने अभी 10 मैच और खेलने हैं. टीम इंडिया इस महीने फुल एक्शन में नजर आएगी. अगर आप भारतीय टीम का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां आपको भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों की पूरी जानकारी मिलेगी।

इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज

टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 मैच 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला. भारत ने 20 ओवर में 189 रन बनाए, लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी. लंबे इंतजार के बाद इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20- 4 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20- 7 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20- 9 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टी20- 11 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे- 14 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे- 16 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे- 19 जुलाई

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाएगी

जुलाई में भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ सिर्फ टी20 और वनडे सीरीज ही नहीं खेलनी है. दरअसल, टीम इंडिया इस महीने जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाएगी. भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे दौरे के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20- 23 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी20- 25 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20- 26 जुलाई

ये भी पढ़ें-

देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इसी समय शुरू होगा दूसरा मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *