इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानिए क्या कहा गया

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच? क्रिकेट जगत में यह लाख टके का सवाल बना हुआ है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सबकी नजरें एक बार फिर भारतीय प्लेइंग इलेवन पर होंगी. वैभव को मौका देने की बढ़ती मांग के बीच गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया है कि 15 साल के वैभव को मौके के लिए इंतजार करना होगा.

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि टॉप ऑर्डर के किसी भी बल्लेबाज (संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और इशान किशन) को बाहर नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले महीनों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना बहुत जरूरी है.

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होगा

मोर्ने मोर्कल ने कहा, “संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. उनका आईपीएल सीजन भी अच्छा रहा था. कोचिंग स्टाफ के नजरिए से अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना बहुत जरूरी है. एक युवा खिलाड़ी अपने मौके का इंतजार कर रहा है और यह बहुत दिलचस्प है, लेकिन हमें सिर्फ शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के बारे में नहीं बल्कि पूरी टीम के बारे में सोचना होगा.”

वैभव से प्रभावित हुए मोर्कल

मोर्ने मोर्कल ने बताया कि उन्होंने वैभव को नेट्स पर अभ्यास कराया है, जिसके बाद वह 15 साल के खिलाड़ी से काफी प्रभावित हैं. मोर्कल का मानना ​​है कि वैभव ने अन्य खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल बना लिया है और उम्मीद है कि जब उन्हें मौका मिलेगा तो वह शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे.

टी20 सीरीज की बात करें तो पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है. इस टी20 सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!

‘टीम इंडिया है बेस्ट…’, PAK कोच का ये बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानिए क्या कहा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *