उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार 5 जुलाई को लखनऊ में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे.
चिराग पासवान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. यहां तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, ‘धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार्य नहीं’
विपक्ष के नैरेटिव पर हमला
एलजेपी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि लोकसभा 2024 में विपक्ष ने झूठी कहानी फैलाई थी कि “संविधान और आरक्षण खतरे में है”। चिराग पासवान हर मंच से कहते रहे कि जब तक राम विलास पासवान के वंशज जीवित हैं, तब तक न तो संविधान को खतरा है और न ही आरक्षण को. अब चिराग पासवान यूपी आकर जनता को ये संदेश देंगे.
दलित प्रतिनिधित्व पर फोकस
सम्मेलन में चिराग पासवान कार्यकर्ताओं को चुनावी मार्गदर्शन देंगे और दलित प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी की रणनीति बताएंगे. अरुण भारती ने कहा कि चुनावी साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता के बीच रहेंगे.
कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप
अरुण भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हार देखते ही दलित चेहरे को सामने कर देती है. उन्होंने यूपी में राजेंद्र पाल गौतम के नामांकन को कांग्रेस की हार की स्वीकारोक्ति बताया. उनकी मुलाकात मीरा कुमार, के. सुरेश जैसे नामों से भी हुई.
गठबंधन पर रुख साफ किया
एनडीए सहयोगी होने के बावजूद भारती ने यूपी में नई जमीन तलाशने को लेकर किसी अंदरूनी खींचतान से इनकार किया और कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है. चिराग पासवान का यह दौरा यूपी में एलजेपी की रणनीति को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. सम्मेलन में विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला करने और दलित वोट बैंक पर फोकस करने की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है.
आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, फिर बिछा दी फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा






Leave a Reply