‘हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी’, अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं. इसके लिए उन्होंने शनिवार (4 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया. पीएम मोदी ने अमेरिका को भारत का मजबूत साझेदार बताया. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी आजादी की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं. भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ रणनीतिक साझेदारी ही नहीं है। लोकतंत्र, कानून के शासन और हमारे लोगों की अपार क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी दोस्ती को वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनाता है।

उन्होंने लिखा, ‘अगले 250 साल अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं और भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।’

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा

भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है। हालांकि, कुछ महीने पहले भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत अटक गई थी. अमेरिका भी भारत के कृषि क्षेत्र में दखल देना चाहता था, लेकिन मोदी सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस डील पर राजी नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *