बिहार में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद हैं. जहां मुजफ्फर नगर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई यानी शनिवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास हुई. इसके साथ ही मृतक की पहचान स्थानीय किराना व्यवसायी श्याम सुंदर कुशवाहा के रूप में की गई है.
इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रभाकर सिंह ने बताया कि कुशवाह सुबह-सुबह मंदिर में पूजा करने गये थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों ने उन पर कथित तौर पर गोलियां चलायीं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायल को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें कई संदिग्धों के नाम शामिल हैं. सिंह ने कहा कि ‘फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा कर रही है. घटनास्थल से कुछ कारतूस के खोल भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक को कितनी गोलियां लगी थीं।
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की उठी मांग, पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्टर
पुराना विवाद चल रहा है
हालांकि सिंह ने स्पष्ट किया कि परिजनों की शिकायत के मुताबिक यह मामला पुराना विवाद है और पहले भी मामले दर्ज किये गये थे. साथ ही कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना उसी सिलसिले में हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए राहुल गांधी पहुंचेंगे मुसल्लहपुर हाट, छात्रों से करेंगे बातचीत.






Leave a Reply