भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने रविवार (5 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर नहीं समझना चाहिए. उन्होंने राहुल और अखिलेश पर देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहने का आरोप लगाया.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिए कि लोग आपसे जुड़ जाएंगे, क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं तो आप लोग चुप रहते हैं. यूपी और देश की जनता सनातन का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने विरासत को संजोकर रखा है, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान तक दिया है।
बीजेपी अध्यक्ष ने किया अयोध्या-काशी का जिक्र
उन्होंने कहा, ‘आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात नहीं कर सकते, क्योंकि आज बीजेपी शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक विरासत की नई तस्वीर बनी है.’ वो लोग क्या कहेंगे जिन्होंने राम सेवकों पर गोलियां चलवाईं, ऐसे लोग कभी आस्था की बात करने लायक नहीं हैं.
बीजेपी ने भ्रष्टाचार खत्म किया- नितिन नवीन
नितिन नवीन ने कहा, ‘आज मैं 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिस उत्तर प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और भाई-भतीजावाद की राजनीति होती थी, आज बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने उस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और माफिया राज को पूरी तरह खत्म कर दिया है. यहां विकास की नई तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का काम किया है। आज यहां की महिलाएं निडर होकर किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप चाहें तो एक बार में सब कुछ तबाह कर सकते हैं’, ईरान पर ट्रंप का भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- ‘चुप क्यों’






Leave a Reply