बिहार की बांकीपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव में प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार होंगे. बिहार जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज कोर कमेटी में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार होंगे. बांकीपुर में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी.
जन सुराज को उम्मीदवार घोषित किये जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं और जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं, मैं बांकीपुर से मजबूती से चुनाव लड़ूंगा. जनता का आशीर्वाद मिला तो हम जीतेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जीते तो विधानसभा में जनता की आवाज उठायी जायेगी.
यह उपचुनाव बिहार की वर्तमान सरकार की परीक्षा है- पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह उपचुनाव बिहार की मौजूदा सरकार की परीक्षा है, जनता क्या फैसला लेगी यह देखने वाली बात होगी. बांकीपुर के लोगों से कहा गया है कि काम करने वाले उम्मीदवार को वोट दें, चाहे कुछ भी हो. इस उपचुनाव से सरकार तो नहीं बदलेगी, लेकिन बिहार की राजनीति और बिहार को एक नई दिशा मिल सकती है.
बिहार में लोगों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला
इस सीट से नितिन नवीन विधायक रह चुके हैं
पटना की बांकीपुर सीट लंबे समय तक बीजेपी का गढ़ रही है और इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक रह चुके हैं. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था.
प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा
आपको बता दें कि बिहार में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था और अपनी पार्टी का आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया था. हालांकि, इस चुनाव में उनकी पार्टी राज्य में अपना खाता खोलने में नाकाम रही, बल्कि उसे करीब 4 फीसदी वोट ही मिले.






Leave a Reply