बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण

राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा (संख्या-182) के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज सोमवार 6 जुलाई से शुरू हो रही है. नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है. नामांकन वापस लेने की तिथि 16 जुलाई निर्धारित है. 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी.

पटना सदर भूमि उप समाहर्ता राघवेंद्र प्रताप को बांकीपुर उपचुनाव का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. नामांकन में 14 सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. नामांकन में सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की संख्या 14 रखी गयी है. इसमें पटना सदर प्रखंड के कई पदाधिकारी और पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कई पदाधिकारी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं.

बिहार में लोगों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

422 मतदान केंद्र, 3.79 लाख मतदाता

इस चुनाव में 3,79,471 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,99,987 पुरुष, 1,79,461 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुल 422 मतदान केंद्र निर्धारित किये गये हैं. चुनाव आयोग ने दावा किया है कि पूरी तरह से स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा.

प्रशांत किशोर ने किया उम्मीदवार बनने का ऐलान

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने खुद इस चुनाव में उम्मीदवार बनने का ऐलान किया है. बीजेपी और महागठबंधन की ओर से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी है.

नितिन नवीन की सीट खाली होने के बाद उपचुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है. 1995 से इस सीट पर नितिन नवीन और उनके पिता का कब्जा रहा है. नवीन किशोर 1995 से लगातार विधायक थे. उनके निधन के बाद नितिन नवीन ने 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की, तब से वह लगातार इस क्षेत्र के विधायक हैं. अब उनकी सीट खाली होने के बाद उपचुनाव हो रहा है.

चुनाव आयोग की तैयारी

स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है. मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है.

मॉनसून की बेरुखी के कारण पूरे बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हैं, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *