बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार (5 जुलाई) को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ राज्य के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
हालांकि, बैठक के बाद किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा की कोई जानकारी सामने नहीं आई। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इस शिष्टाचार मुलाकात को अहम माना जा रहा है. मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
(खबर अपडेट की जा रही है)






Leave a Reply