ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर महिला क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. साथ ही उसने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है.
किस टीम को मिली कितनी इनामी राशि?
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को इनामी राशि दे दी है. चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे ज्यादा 19.42 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं फाइनल में हारने वाली इंग्लैंड की टीम को 9.71 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को 5.60 करोड़ रुपये मिले हैं। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्टार ओपनर बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।
ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को कितना पैसा मिला?
आईसीसी ने फाइनल में नहीं पहुंचने वाली टीमों के लिए पुरस्कार राशि भी तय की थी. ग्रुप चरण से बाहर होने वाली टीमों के लिए न्यूनतम पुरस्कार राशि तय की गई थी। इसके तहत नॉकआउट में जगह नहीं बना पाने वाली कुल 8 टीमों में से प्रत्येक को 247500 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.05 करोड़ रुपये मिलने थे। शुरुआती दौर में बाहर होने वाली टीमों में भारत का नाम भी शामिल हो गया है, जिसे ग्रुप स्टेज में खराब प्रदर्शन के कारण इस तय रकम से ही संतोष करना पड़ा.
फाइनल में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों ओपनर एमी जोन्स 6 रन और डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई है. इसके बाद कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि फ्रेया केम्प ने 44 रनों का अहम योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिया है।
ये भी पढ़ें- महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके और छक्के, इस बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक पारी से मचाया तूफान, टेक्सास सुपर किंग्स को मिली करारी हार
मूनी और लिचफील्ड ने मैच पलट दिया
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जॉर्जिया वोल के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद बेथ मूनी और फोबे लिचफील्ड ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 100 रन की अहम साझेदारी की. बेथ मूनी ने 64 रनों की शानदार पारी खेली है, जबकि फोबे लिचफील्ड 48 रन बनाकर अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं. दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 13वें ओवर तक 2 विकेट पर 117 रन बना लिए थे, जिससे टीम की जीत लगभग तय हो गई थी. इसके बाद कंगारू टीम ने आसानी से मैच जीत लिया और सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें- Neymar Retirement: ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास, तोड़ दिया लाखों फैन्स का दिल






Leave a Reply