खामेनेई के जनाजे के सामने उठी मांग, समर्थकों की भीड़ ने कहा- ट्रंप को मार डालो

एक तरफ जहां ईरान में साप्ताहिक शोक का माहौल है. वहां शहीद पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से लगातार युद्ध भड़काने वाले बयान दिए जा रहे हैं. उनके इस बयान पर ईरान ने जरूर पलटवार किया है. सबको एक साथ मारने के बयान पर ईरान ने कहा है कि लोगों को मारा जा सकता है, उनके आदर्शों को नहीं. चार महीने पहले इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे.

इस बीच खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों ने ट्रंप विरोधी नारे लगाए हैं. समर्थकों ने ट्रंप को जान से मारने की बात कही है. उन्होंने नारे लगाए और कहा कि ट्रंप को मार डालो.

ईरानीइंटल्टवी के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान ईरानी समर्थक अपने मारे गए नेता का बदला लेने की मांग करते दिखे. उनके हाथ में एक बैनर था. बैनर पर लिखा था कि ट्रंप को मार डालो. बीबी को मार डालो. इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की.

अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई ने क्या कहा है?

इधर, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई एक वीडियो जारी कर कह रहे हैं कि पूर्व नेता की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को उचित सजा दी जानी चाहिए. इस मामले का अमेरिका से बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति

ईरान के सेना प्रमुख ने क्या कहा है?

ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि उन्होंने सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई से कहा है कि पूर्व सर्वोच्च नेता की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

शिया धर्मगुरु बोले- ईश्वरीय सजा से नहीं बच पाएंगे हत्यारे

इनके अलावा शिया धर्मगुरु ने कहा कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोग ईश्वरीय दंड और सजा से बच नहीं पाएंगे. नासिर मकारम शिराज़ी ने कहा है कि ईरानियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि युद्ध ख़त्म हो गया है.

आजादी और क्रांति के नारों से गूंजा PoK, लाखों कश्मीरियों ने दी शाहबाज-मुनीर की सेना को चुनौती.

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *