भारत के 5 सर्वोच्च T20I योग: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. दोनों मैचों में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और लगभग समान स्कोर बनाया.
सीरीज के शुरूआती मुकाबले में मेन इन ब्लू ने पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर 189/7 रन बनाए। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 190/7 रन बोर्ड पर लगाए थे. अब 07 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना सकती है. वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे टी20 में डेब्यू किया, जिसमें वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. अगर तीसरे टी20 में वैभव का बल्ला चला तो टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा सकती है.
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर
- 297/6 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
- 283/1 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
- 271/5 बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
- 260/5 बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
- 256/4 बनाम ज़िम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
टीम इंडिया को अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने के लिए करीब 300 रनों का आंकड़ा छूना होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी20 में टीम इंडिया सबसे बड़ा स्कोर बना पाती है या नहीं.
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़े स्कोर की जरूरत है
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी बचे मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाना होगा. अगर श्रेयस ब्रिगेड पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आती है तो उन्हें बोर्ड पर कम से कम 220 से 240 के बीच का टोटल बनाना होगा.
दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने महज 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस आंकड़े को देखते हुए टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले यानी तीसरे टी20 में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: देर रात तक जागना होगा…भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 का समय बदला; इसी समय शुरू होगा मैच






Leave a Reply