ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया गया

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का यह टी20 वर्ल्ड कप का 7वां खिताब था. इंग्लैंड का दूसरा खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया.

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बोर्ड पर लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा सफल पीछा था. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी बेथ मूनी ने खेली और 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने खेली, उन्होंने 53 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए. इसके अलावा फ्रेया केम्प ने 44* रन बनाए. बाकी बल्लेबाज कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके, जिसके कारण जो स्कोर 170 के आसपास पहुंचना था, वह 150 पर रुक गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड और कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का कमाल

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में महज 17 रन के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया. जॉर्जिया वोल सिर्फ 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लीचफील्ड ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने काफी हद तक जीत ऑस्ट्रेलिया के खाते में डाल दी थी. 117 रन पर टीम का दूसरा विकेट लिचफील्ड के रूप में गिरा, जिन्होंने 35 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए.

फिर तीसरे विकेट के लिए बेथ मूनी और एलिस पेरी ने 18 गेंदों में 23 रन की साझेदारी की. टीम को तीसरा झटका 16वें ओवर में 140 रन पर बेथ मूनी के रूप में लगा। इसके बाद चौथे विकेट के लिए एलिसे पेरी और एशले गार्डनर ने 7 गेंदों में 13* रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत की रेखा पार करने में मदद की.

यह भी पढ़ें: देर रात तक जागना होगा…भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 का समय बदला; इसी समय शुरू होगा मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *