2026 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 151 रनों का लक्ष्य दिया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ नजर आया. तूफानी बल्लेबाजों से सजी इंग्लैंड खिताबी मुकाबले में रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रनों की नाबाद पारी खेली. फ्रेया केम्प ने उनका अच्छा साथ दिया. फ्रेया केम्प 28 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन और जॉर्जिया वेयरहैम ने अच्छी गेंदबाजी की.
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. इंग्लैंड ने अपने दोनों शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में खो दिए। एमी जोन्स 6 रन और डैनी व्याट 8 रन बनाकर आउट हुईं। 32 रन पर 2 विकेट खो चुकी इंग्लैंड की पारी को कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने संभाला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की. कैप्सी 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 70 के स्कोर पर हीथर नाइट के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लगा. नाइट सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं.
70 पर 4 विकेट खो चुकी इंग्लैंड की पारी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ब्रंट और फ्रेया केम्प ने संभाला। दोनों ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया। केम्प ने तेज बल्लेबाजी की. वह 28 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ब्रंट ने अर्धशतक लगाया. ब्रंट 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं. ब्रंट ने पारी की शानदार शुरुआत की, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण उनकी पारी धीमी हो गई.
ये भी पढ़ें-
देर रात तक जागना पड़ेगा…भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 का समय बदला; इसी समय शुरू होगा मैच






Leave a Reply