भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इंग्लिश टीम अपनी धरती पर काफी मजबूत नजर आ रही है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा टी20 इंग्लैंड ने जीता था. अब तीसरा टी20 मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को देर रात तक जागना पड़ेगा.
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे शुरू हुआ. मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हुआ, लेकिन तीसरे टी20 का समय बदल गया है. इस बार मैच देर से शुरू होगा और मैच का मजा लेने के लिए फैंस को देर रात तक जागना पड़ेगा.
भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की टाइमिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे होगा. मैच रात 10 बजे शुरू होगा. इस मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच Sony Liv ऐप और JioHotstar ऐप पर लाइव होगा।
सीरीज का हाल अब तक ऐसा ही रहा है
पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. पहले टी20 में भारत ने 189 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया. इसके बाद दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया पहले खेलने उतरी. इस बार भारत ने 190 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस तरह मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है.
ये भी पढ़ें-
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने शतक लगाया






Leave a Reply