4 जुलाई, 2026, वह तारीख है जब वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला, जिसमें वह सिर्फ 14 रन ही बना सके. वैभव फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी ऐलान कर दिया है.
दरअसल, इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. वहीं भारत बनाम जिम्बाब्वे 3 मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से 26 जुलाई तक खेली जाएगी.
वैभव सूर्यवंशी अगला मैच कब खेलेंगे?
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में शामिल किया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. हरारे तीनों मैचों की मेजबानी करेगा. अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह इंग्लैंड सीरीज के बाद 23 जुलाई को खेलते नजर आएंगे.
- 23 जुलाई- पहला टी20
- 25 जुलाई- दूसरा टी20
- 26 जुलाई- तीसरा टी20
बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया है. ये अपडेट ऐसे समय में आया है जब टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से संजू सैमसन को बाहर रखा और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया.
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें:
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया में किया बदलाव, 2 साल बाद इस खतरनाक ऑलराउंडर की वापसी






Leave a Reply