संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी: बीसीसीआई ने पिछले सोमवार (06 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. संजू सैमसन का नाम टीम से गायब रहा. बोर्ड ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया कि संजू को मौका क्यों नहीं दिया गया, जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. सवाल यह उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू को बलि का बकरा बनाया गया?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के दूसरे मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया. वैभव के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया. इस तरह संजू को पहले भी वैभव के लिए बलि का बकरा बनाया जा चुका है.
इसी तरह जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी शायद संजू को बलि का बकरा बनाया गया है. हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि संजू टीम इंडिया के लिए पिछली तीन पारियों में फ्लॉप रहे थे. उन्होंने क्रमश: 05, 00 और 01 रन बनाए. लेकिन 2026 टी20 वर्ल्ड कप में संजू टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. ऐसे में उन्हें अचानक ड्रॉप करना वाकई बड़े सवाल खड़े करता है.
संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल करियर
संजू ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 65 मैच खेले हैं. इन मैचों की 57 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 27.01 की औसत और 155.42 की स्ट्राइक रेट से 1405 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 111 रन रहा.
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20? मौसम पर डरावना अपडेट






Leave a Reply