बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्रकैद, पूरा मामला आपके होश उड़ा देगा

बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. मामला बिहार के नवादा जिले का है. पिछले सोमवार (जुलाई 06, 2026) को नवादा कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने फैसला सुनाया. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों (प्रेमी-प्रेमिका) को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

घटना 9 नवंबर 2024 की है। कोचिंग टीचर प्रवीण कुमार की उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जला दिया। बताया जाता है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दिउरा गांव निवासी भवानी कुमारी का तीन साल से प्रवीण कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रवीण नवादा में कोचिंग चलाता था और भवानी से मिलने के लिए गांव से शहर जाता था.

इसी बीच भवानी का संबंध सुधांशु कुमार उर्फ ​​छोटू (असमा गांव) से भी हो गया. जब प्रवीण को इस बात का शक हुआ तो भवानी ने छोटू के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

9 नवंबर 2024 की शाम जब प्रवीण कोचिंग से लौटने वाला था तो भवानी ने फोन कर प्रवीण को बुलाया. जब प्रवीण पहुंचा तो दोनों ने नाबालिग की मदद से उसे बांध दिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. फिर शव को जला दिया गया.

घटना के बाद सिसवन-लूटन बिगहा रोड पर बाइक समेत अधजला शव मिला। बाइक नंबर के जरिए पुलिस सीधे प्रवीण के घर पहुंच गई। इसके बाद प्रवीण की भाभी सुलोचना कुमारी ने सदर अस्पताल में शव की पहचान की और नगर थाने में कांड संख्या 1320/24 दर्ज करायी.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, बीजेपी बोली- ‘मुझे आने का हक है, लेकिन…’

पांच दिन के अंदर भवानी-छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली गई। गवाहों के बयान दर्ज किये गये. भवानी के फोन से छोटू को की गई कॉल और मौके पर मिले सबूतों ने सीधे तौर पर दोनों को घटना से जोड़ दिया. महज पांच दिन में पुलिस ने भवानी और छोटू को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग आरोपी को अलग से संभाला गया।

नवादा कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए हत्या के आरोप में भवानी कुमारी और सुधांशु कुमार को एससी/एसटी एक्ट के तहत सश्रम आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. सबूत मिटाने के आरोप में 7 साल की अतिरिक्त सजा और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, ‘प्रशांत किशोर की पार्टी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *