- 9-11 जुलाई: उत्तर बिहार में भारी बारिश की आशंका.
पिछले कुछ दिनों में बिहार के मौसम का मिजाज बदला है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, मॉनसून की सक्रियता काफी कम नजर आ रही है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन इसका स्तर बहुत ज्यादा नहीं है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं. पिछले तीन दिनों से ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन खेती के लिए यह पर्याप्त नहीं है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि मंगलवार (7 जुलाई) को राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD से बड़ा अपडेट
आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक आज राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. विभाग का अनुमान है कि आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
विभाग ने आज कटिहार और किशनगंज के अलावा भागलपुर, बांका और पश्चिम चंपारण जिले में तेज हवा और बिजली गिरने के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
मंगलवार सुबह से ही इन इलाकों में बारिश का असर दिख रहा है. मंगलवार (7 जुलाई) की सुबह 3:00 बजे से 7:20 बजे के बीच राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के अधिकांश प्रखंडों में बारिश हुई.
इसके अलावा विभाग ने भोजपुर, औरंगाबाद, गया, भभुआ, रोहतास और उत्तर बिहार के सारण और वैशाली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आज सुबह इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (8 जुलाई) को राज्य में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 9 जुलाई से 11 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर जिलों, खासकर उत्तर बिहार में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 9 जुलाई से 11 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने से दक्षिण बिहार में अधिक बारिश की संभावना है.
राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है
पिछले तीन दिनों से राज्य में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, आज मंगलवार (7 जुलाई) को भी पूरे बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
मौसम के बदले मिजाज के कारण राज्य में तापमान में गिरावट का असर सोमवार (6 जुलाई) को भी देखने को मिला. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस और कुछ स्थानों पर एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आयी है.
सबसे अधिक अधिकतम तापमान पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकी नगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भी गिरावट दर्ज की गयी
सोमवार को दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान में भारी गिरावट आयी. खासकर औरंगाबाद, गया में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान नालंदा, राजगीर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में औसत अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
कहां कितनी बारिश दर्ज की गई?
सोमवार को कई जिलों खासकर दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक बारिश का स्तर भागलपुर में 47.8 मिमी रिकार्ड किया गया. इसके अलावा बेगुसराय में 41.2 मिमी, खगड़िया में 34.2 मिमी, नवादा में 30.2 मिमी, गया में 25.02 मिमी, मुंगेर में 23.2 मिमी, लखीसराय में 21 मिमी और पटना के बख्तियारपुर में 16 मिमी मध्यम बारिश हुई. राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम को शहरी इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई






Leave a Reply