भारत बनाम इंग्लैंड: इंग्लैंड दौरे पर लगातार निराशाजनक नतीजों के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन अपनी दीर्घकालिक योजना से पीछे हटने को तैयार नहीं है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ कर दिया है कि टीम का ध्यान सिर्फ मौजूदा सीरीज पर नहीं बल्कि अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने पर है. इसी सोच के तहत 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया.
वैभव का डेब्यू पहले से ही तय था
नॉटिंघम में तीसरे टी20 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी शुरू से ही टीम की योजनाओं का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को डेब्यू से पहले किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि टीम मैनेजमेंट को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था. कोटक के मुताबिक, टीम में शामिल होने के बाद से ही तय हो गया था कि वैभव को डेब्यू कराया जाएगा।
15 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड
मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव अपने पहले इंटरनेशनल मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें- यूएसए बनाम बेल्जियम: ‘राउंड ऑफ 16’ में यूएसए को बेल्जियम से मिली शर्मनाक हार, टीम कोच ने गुस्से में सामने रैक पर मारी लात
टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है
कोटक ने माना कि भारतीय टीम इस समय नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बदलाव के दौर से गुजर रही है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम को चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कमी महसूस हो रही है. हालांकि उनका कहना है कि ऐसे समय में युवा खिलाड़ियों को मौका देना भविष्य के लिए जरूरी है.
ये भी पढ़ें- संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना चाहिए, इंग्लैंड में क्यों हार रही है टीम इंडिया, श्रीसंत ने दिया बेबाक बयान
निगाहें अगले विश्व कप पर
बल्लेबाजी कोच ने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ मौजूदा सीरीज जीतना नहीं है. भारतीय टीम दो साल बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने की तैयारी में है. इसी वजह से युवा खिलाड़ियों को मौके देकर बड़े मंच के लिए तैयार किया जा रहा है. टीम प्रबंधन का मानना है कि भविष्य के लिए एक मजबूत टीम बनाने के लिए नए खिलाड़ियों को अभी से अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना जरूरी है.






Leave a Reply