IND vs ENG हाइलाइट्स: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक तीनों फ्लॉप

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रनों से हरा दिया है. यह टीम इंडिया की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए. जवाब में भारत के सभी खिलाड़ी 76 के स्कोर पर आउट हो गए.

टी20 में भारत की सबसे बड़ी हार

इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत को कभी 100 रन या उससे ज्यादा की हार नहीं मिली थी. इंग्लैंड यह रिकॉर्ड बनाने वाला पहला देश बन गया है। वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर भी बुरी तरह फ्लॉप रहे. श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर कोई भी मैच न जीत पाने का सिलसिला लगातार जारी है.

इससे पहले टीम इंडिया की टी20 में सबसे बड़ी हार 80 रन की थी, जो साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी. जबकि 76 रन टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है. भारत का सबसे कम स्कोर 74 रन है, जो 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.

सभी बड़ी फ्लॉप

भारतीय टीम ने लगातार दूसरे मैच में संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया. सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच की तरह 2 छक्के लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों में 13 रन बनाए. अभिषेक शर्मा 10 रन और इशान किशन 13 रन बनाकर आउट हुए. कुछ ही देर में स्कोर 41 रन तक 4 विकेट गिर गए.

कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन ही बना सके. अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का जरूर लगाया, लेकिन वह भी 10 रन ही बना सके. भारतीय टीम के शुरुआती 5 विकेट 52 रन के अंदर गिरे, जबकि आखिरी 5 विकेट सिर्फ 16 रन के अंतराल में गिर गए.

यह भी पढ़ें:

अपने जन्मदिन पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल छू लेने वाली तस्वीर

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, 24 खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया नंबर-1; जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *