शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का ‘काला दिन’, क्रिकेट इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा!

मंगलवार, 7 जुलाई भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे खराब दिन साबित हुआ। खासकर अगर टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो इसे भारतीय क्रिकेट के लिए ‘काला दिन’ कहना गलत नहीं होगा. नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को ‘शर्मनाक’ हार का सामना करना पड़ा. ये हार ऐसी थी जिसके घाव सालों तक नहीं भरेंगे. दरअसल, तीसरे टी20 में भारत की हार कई मायनों में चुभने वाली थी. ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं.

टीम इंडिया पहली बार लगातार पांच टी20 मैच हारी

जब से भारत ने टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया है तब से टीम इंडिया लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारी है, लेकिन मंगलवार को ऐसा पहली बार हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में हार के साथ ही टीम इंडिया पहली बार लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच हार गई. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

पहली बार पावरप्ले में 5 विकेट गंवाए

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार पावरप्ले में पांच विकेट गंवाए. टीम इंडिया ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 5 ओवर में पांच विकेट गंवा दिए. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. इससे पहले कभी भी टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर के अंदर यानी पावरप्ले में पांच विकेट नहीं गंवाए थे.

टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी हार

तीसरे टी20 में भारतीय टीम को 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया महज 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले टीम इंडिया कभी भी टी20 इंटरनेशनल में 100 रन से ज्यादा के अंतर से नहीं हारी थी. तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 11.4 ओवर में ऑलआउट हो गई. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *