‘कैंसर’ है ईरान सरकार, इसे जड़ से खत्म करना जरूरी…’, एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी

पश्चिमी एशिया में संघर्ष फिर तेज होता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा, ईरान की सरकार एक जानलेवा बीमारी (कैंसर) की तरह है. इसलिए भारी तबाही से बचने के लिए इसे समय रहते खत्म करना बहुत जरूरी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दो टूक कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के साथ समझौता ज्ञापन अब खत्म हो गया है. कुछ हफ्ते पहले तक ईरान के नेतृत्व के प्रति नरम रुख रखने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बार तेहरान के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. ट्रंप ने कहा, ‘उनके साथ कुछ गड़बड़ है. वे बीमार हैं और गंदा खेल खेलते हैं. मैं उससे निपटना नहीं चाहता, वह सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है।

ईरान पर अमेरिका का हमला

यूएस सेंटकॉम ने बुधवार (8 जुलाई) सुबह-सुबह ईरान के 80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में आईआरजीसी ने भी 85 अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही. ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। सेना ने कहा कि अमेरिका द्वारा खुले तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम होंगे और क्षेत्र के सभी अमेरिकी सैन्य अड्डे अब सैन्य ड्रोन हमलों का निशाना होंगे।

पाकिस्तान की मध्यस्थता नाकाम, ट्रंप ने ईरान से समझौता खत्म करने का किया ऐलान, काम नहीं आई शाहबाज-मुनीर की दलीलें

ट्रंप की धमकी पर ईरान ने किया पलटवार

उधर, ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेज़ाई ने बुधवार (8 जुलाई) को कहा कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों से डरता नहीं है। रेज़ाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम किसी भी बुराई से लड़ने के लिए तैयार हैं।”

मध्य पूर्व में विनाश की आहट! ट्रंप ने कहा कैंसर है ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *