IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच मैदान पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलने वाले दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वैभव ने लगातार दूसरे मैच में आर्चर की गेंद पर छक्का लगाया. लेकिन इंग्लिश गेंदबाज ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट बॉल पर उन्हें आउट कर हिसाब बराबर कर लिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी ने बेखौफ बल्लेबाजी दिखाई है. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में अपने डेब्यू मैच के दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला छक्का लगाया. हालांकि, वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे टी20 में भी वैभव ने ट्रेंट ब्रिज में वही आक्रामक रवैया दिखाया. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने जोश टोंग की गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए.

आर्चर ने 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बाउंसर का बदला लिया

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. जोफ्रा आर्चर ने 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. हुक शॉट खेलने के प्रयास में गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई. इस तरह आर्चर ने लगातार दूसरे मैच में छक्का लगाने का जवाब विकेट लेकर दिया.

मैच के बाद आर्चर का वैभव को संदेश

इस मैच में आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी के अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के विकेट भी लिए. उन्हें 29 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रेजेंटेशन के दौरान जब वैभव से उनकी टक्कर को लेकर सवाल पूछा गया. तो आर्चर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब मुकाबला बराबरी का है. उन्होंने कहा कि सीरीज में अभी दो मैच बाकी हैं और अंत में जो बेहतर प्रदर्शन करेगा वही जीतेगा.

ये भी पढ़ें- 2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग

इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराया

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने फिल साल्ट के 70 और सैम कुरेन के नाबाद 41 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन और जोश टोंग ने चार विकेट लिए. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 5 बार बदला कप्तान, क्या है कन्फ्यूजन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *