भारत-इंग्लैंड चौथा टी20 कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देखें? लाइव स्ट्रीमिंग विवरण जानें

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 09 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. सीरीज बचाने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम होगा. इंग्लैंड ने दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

अब मेजबान इंग्लैंड का अगला लक्ष्य चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना होगा. टीम इंडिया सीरीज बचाने की पूरी कोशिश करेगी. तो आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मैच को आप कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देख पाएंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 कब होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 गुरुवार (09 जुलाई) को खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक मैच रात 10 बजे शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले 9:30 बजे होगा.

कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारत में मुफ़्त में टीवी कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा. यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. मैच का प्रसारण भारत में डीडी के फ्री डिश के जरिए किया जाएगा, जहां आप फ्री में मैच देख सकेंगे.

मोबाइल पर लाइव कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के जरिए होगी, जिससे आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच देख पाएंगे। सवाल ये है कि आप यहां फ्री में मैच लाइव कैसे देख पाएंगे? तो अगर आपके पास जियो सिम है और आप 399 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं तो आपको हॉटस्टार मुफ्त मिलता है। इस तरह आप मोबाइल पर भी फ्री में मैच देख सकते हैं.

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *