IND vs ENG: आज का भारत-इंग्लैंड मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानिए ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है, क्योंकि तीन मैचों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. अगर भारत आज का मैच हार जाता है तो सीरीज हार जाएगा. टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी है, लेकिन चौथे टी20 से पहले जानिए काउंटी ग्राउंड की पिच किसके लिए ज्यादा मददगार रहने वाली है. यहां खूब रन बनेंगे या फिर गेंदबाज गेंद को अपने इशारों पर नचाएंगे.

हाई स्कोरिंग मैच की पुष्टि

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड बड़े स्कोर के लिए मशहूर है. यहां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है. आमतौर पर यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है. इस मैदान का आकार भी अजीब है, क्योंकि सामने की बाउंड्री छोटी है, एक तरफ की बाउंड्री तो छोटी है लेकिन दूसरी तरफ की बाउंड्री बहुत बड़ी है।

लेकिन यहां बाउंड्री की लंबाई से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले साल ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रनों का पीछा किया था. टी20 में भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र मुकाबला 2018 में हुआ था. उस मैच में भारत ने 199 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था. खासकर टी20 में यहां लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड काफी अच्छा है.

टीम इंडिया पांच मैचों से नहीं हारी है

ब्रिस्टल का मैदान टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. भारतीय टीम पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में यहां अजेय रही है. लेकिन आज के मैच में टॉस बेहद अहम होगा, क्योंकि काउंटी ग्राउंड पर बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करना कोई नई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें:

अक्षर पटेल का खास शतक, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने; बोले- कभी सोचा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *