बिहार के नवादा में शादी के महज 8 महीने बाद ही एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला. यह मामला गुरुवार की रात जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव से सामने आया. मृतक के पिता कपिलदेव यादव ने दामाद विपीन कुमार समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है.
मृतक के पिता के अनुसार, उनकी बेटी रूनी कुमारी (30 वर्ष) की शादी करीब आठ माह पहले विपीन कुमार से हुई थी. शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग शुरू हो गई। मृतक के पिता कपिलदेव यादव ने बताया कि हर माह 50 हजार रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी. जब उसने मना कर दिया तो उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. बेटी को पीटा गया.
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के पास कार-बाइक, सोना-चांदी, कितनी संपत्ति? 10वीं तक शिक्षा
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
मृतक के पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने उन्हें फोन पर बताया कि वे 50,000 रुपये और बुलेट बाइक मांग रहे थे. मृतक के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या प्लानिंग के तहत की गई है. कपिलदेव यादव ने आरोप लगाया कि मृतक के शरीर पर दो-तीन जगह चोट के निशान और गर्दन पर दबाव के स्पष्ट निशान मिले हैं। पिता का कहना है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद पति विपीन कुमार और भैसुर फरार हो गये हैं.
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
वहीं, इस घटना से स्थानीय स्तर पर गुस्सा है. रूनी कुमारी की मौत ने नवादा में दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है. महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पंचायत की सहमति के बाद भी अगर किसी महिला की हत्या हो रही है तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है. परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है
इस घटना के संबंध में नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
केंद्र में प्रतिनियुक्त तेजस्वी यादव के उप सचिव प्रीतम कुमार NHIDCL में उप महाप्रबंधक बने.
इनपुट: अमन कुमार






Leave a Reply