बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर का निशाना, ‘हनुमान जी का अपमान करने वाली बीजेपी…’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को पटना बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी की एक यात्रा के दौरान उनकी कार के सामने हनुमान जी के रूप में एक शख्स नजर आया. साथ ही वह आगे-आगे बीजेपी का झंडा लेकर नाच रहे हैं. अब इसी को लेकर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है.

उन्होंने कहा, ”अपने स्वार्थ के लिए हनुमान जी का अपमान करने वाली बीजेपी को बांकीपुर की जनता सजा देगी.” उन्होंने आगे कहा, “4 दिन पहले ये बीजेपी का झंडा लगाकर हनुमान जी को नचा रहे थे. ये इतने अहंकारी हो गए हैं कि खुद रथ पर बैठे हैं और बीजेपी का झंडा लगाकर एक आदमी को नचा रहे हैं.” उन्होंने आगे लोगों से पूछा कि क्या इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं. ये घमंड टूटना चाहिए कि नहीं टूटना चाहिए?

दिलचस्प हो गया बांकीपुर उपचुनाव

फिलहाल प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट से नामांकन दाखिल नहीं किया है. उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा और राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस सीट पर राजद, बीजेपी और जनसुराज के प्रशांत किशोर के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के पास कार-बाइक, सोना-चांदी, कितनी संपत्ति? 10वीं तक शिक्षा

प्रशांत किशोर 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे

जन सुराज पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रशांत किशोर 13 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि बांकीपुर सीट पर कई चुनावों से बीजेपी का कब्जा रहा है. नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार चुने गए. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी. उनसे पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा करते थे.

प्रशांत किशोर इसका जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर सीट से उम्मीदवार प्रशांत किशोर उपचुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. प्रशांत किशोर बीजेपी-आरजेडी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. वह लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं. गुरुवार (9 जुलाई) को उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, जनसंपर्क किया और लोगों से अपने लिए वोट मांगा.

केंद्र में प्रतिनियुक्त तेजस्वी यादव के उप सचिव प्रीतम कुमार NHIDCL में उप महाप्रबंधक बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *