ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने घोषणा की कि बीबीएल 2026-27 सीज़न का पहला मैच भारत में खेला जाएगा। उन्होंने यह घोषणा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की.
बीबीएल भारत आ रही है, ये लीग एक नया इतिहास लिखने जा रही है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि किसी भी खेल लीग के लिए भारत आना और कार्यक्रम आयोजित करना बड़े पैमाने पर पहुंच और दर्शकों की गारंटी देता है। BBL इतिहास रचने से पहले जानिए भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू?
भारत में बीबीएल की शुरुआत, कब और कहाँ?
भारत में बिग बैश लीग का डेब्यू मैच इस साल 12 दिसंबर को होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो चेपॉक के नाम से भी मशहूर है. भारत में होने वाले बीबीएल के डेब्यू मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें भिड़ेंगी।
इतिहास में यह पहली बार होगा कि बिग बैश लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाएगा। बिग बैश लीग के कार्यकारी महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि बीबीएल में नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाहर मैचों के आयोजन के अवसर तलाशे गए हैं।
2011 में शुरू हुआ
ऑस्ट्रेलिया ने 2011 में बिग बैश लीग की शुरुआत की थी और अब तक इसके 15 सीजन खेले जा चुके हैं. बीबीएल की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स है, जिसने 6 बार ट्रॉफी जीती है और हालिया चैंपियन भी हैं। बीबीएल 2025-26 के फाइनल में स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी जीती।
पर्थ के अलावा सिडनी सिक्सर्स (3) और ब्रिस्बेन हीट (2) ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने बिग बैश लीग का खिताब एक से अधिक बार जीता है।
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े दोषी, उपकप्तान बुरी तरह फेल
फीफा वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुबमन गिल! जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई






Leave a Reply