बिहार में अक्सर शादियों में हर्ष फायरिंग और मारपीट की खबरें आती रहती हैं. एक बार फिर खाने को लेकर विवाद सामने आया है. घटना बिहार के सहरसा जिले की है. पिछले गुरुवार (जुलाई 09, 2026) को निकाह के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब बारातियों को मटन की जगह चिकन मीट परोसा गया।
देखते ही देखते विवाह स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट होने लगी. मौका मिलते ही वे एक-दूसरे पर हमला करने लगे। यह पूरी घटना महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव की है. बताया जाता है कि मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
भोजन शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया
जानकारी के अनुसार, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद की शादी महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की बेटी से तय हुई थी। दूल्हे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची और फिर शादी की रस्में पूरी की गईं। भोजन शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया।
दूल्हे पक्ष का आरोप है कि उन्हें शादी के मेन्यू में ‘खस्सी’ मीट परोसने को कहा गया था, लेकिन जब प्लेट सामने आई तो उसमें ‘मुर्गा’ परोसा जा रहा था. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर में क्यों हारे बीजेपी? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
घटना के संबंध में दूल्हे के चाचा मो. इरफान ने बताया कि खाने के विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई लोग घायल हो गये, सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में चल रहा है.
मामला आपसी सहमति से सुलझाया गया
हालांकि, कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बातचीत की और मामले को अपने स्तर पर सुलझा लिया. मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा. शादी भी संपन्न हो गई. टूटने जैसी कोई स्थिति नहीं थी. फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे सहरसा में हो रही है.
यह भी पढ़ें- बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की हुई पहचान, अब ब्याज समेत लौटानी होगी सैलरी?






Leave a Reply