गयाजी में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज से, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

बिहार के गयाजी में शनिवार (11 जुलाई) से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. यह कार्यक्रम बिपार्ड कैंपस में आयोजित किया जाएगा. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को इस प्रबोधन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उनके साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

बिहार के गयाजी में राज्य के सभी 243 विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विधायकों को संसदीय प्रक्रियाओं, नियमों और विधायी कार्यों के बारे में बेहतर जानकारी देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद बीजेपी ने क्यों बदला अपना उम्मीदवार? पढ़ें अंदर की कहानी

कार्यशाला में जन प्रतिनिधियों को बारीकियां सिखाई जाएंगी

इस कार्यशाला के माध्यम से जन प्रतिनिधियों को सदन के भीतर जनता की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने और विधायी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी. यह कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय, लोकसभा की संस्था प्राइड और बिहार सरकार के बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और देश भर से आने वाले वीआईपी नेताओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वरीय प्रशासनिक अधिकारी लगातार जमीनी स्तर पर कैंप कर रहे हैं. वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गये हैं.

कार्यक्रम का आयोजन बिपार्ड परिसर में किया जायेगा

दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शनिवार (11 जुलाई) और रविवार (12 जुलाई) को बिपार्ड परिसर, गया में आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम बिहार विधानसभा में निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित किया जा रहा है.

इस दौरान विधायकों को नियमों-प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं के बारे में गहन जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा वे NEVA जैसी तकनीक के जरिए विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की ट्रेनिंग भी लेंगे. बिहार प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बिहार में आज भी सक्रिय रहेगा मॉनसून, 32 जिलों में भारी बारिश, कई जगहों पर अलर्ट

Neelam Kumari

Neelam Kumari

लेखक को राजनीती, इंफ्रास्ट्रक्चर और समसायिक विषयों पर लिखने का करीब 2 साल का अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *