भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के दौरान एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है. सपोर्ट स्टाफ के 2 सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में हार के बाद एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि गौतम गंभीर के पद को लेकर भी चर्चा होगी, हालांकि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है.
गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप खिताब जीते। हालांकि टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा लेकिन अब श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद टी20 में भी स्थिति चिंताजनक हो गई है. गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव हुए, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ ने बीसीसीआई के साथ 2+1 कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. बोर्ड और कोच के पास अपने अनुबंध को 2 साल के बाद 1 साल के लिए बढ़ाने का विकल्प है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक कोच आईपीएल फ्रेंचाइजी के संपर्क में है और वहां जा सकता है, जिसमें अन्य लीगों की टीमें भी हैं.
यह भी पढ़ें- नंबर 1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली चेतावनी
इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार है वजह?
नहीं, कहा जा रहा है कि इसके पीछे आयरलैंड और इंग्लैंड से मिली हार वजह नहीं है. पिछले कुछ महीनों से इस बदलाव की चर्चा चल रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में मतभेद शुरू हो गए. चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ के बीच भी मतभेद थे, जिसने इसे और जटिल बना दिया।
कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के बाद जब टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी तो बदले हुए कोचिंग स्टाफ के साथ जाएगी. बोर्ड के एक सदस्य ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गौतम गंभीर को आईपीएल के दौरान लंबा ब्रेक मिला था. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे भेजना समझ से परे है। उन्हें एशियाई खेलों में भेजने की योजना भी समझ में नहीं आ रही है. शायद बोर्ड नये विकल्पों पर विचार कर रहा है.
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के साथ हर बार ऐसा क्यों होता है…वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर दिग्गजों ने ऐसे उठाए सवाल






Leave a Reply