पांचवें टी20 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया. हैरी ब्रूक अब भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. साउथैंप्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20 में हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया. साथ ही वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन के नाम है, जिन्होंने 2024 में सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. अब हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत के खिलाफ सबसे तेज़ T20I अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
16 मार्को जानसेन, सेंचुरियन 2024
19 कैमरून ग्रीन, हैदराबाद 2022
19 जैकब बेथेल, वानखेड़े 2026
19 हैरी ब्रुक, साउथेम्प्टन 2026*
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल की एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 184 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड हैरी ब्रूक के नाम है।
पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
पांचवें टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
ये भी पढ़ें-
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का टॉस समय पर क्यों नहीं हो सका? इसका कारण बारिश, रोशनी या ख़राब आउटफ़ील्ड नहीं है






Leave a Reply