प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस की डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पीके और उनकी पत्नी जान्हवी दास के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसका जिक्र चुनावी हलफनामे में किया गया है. इसके मुताबिक, उनके पास सोने-चांदी के आभूषण से लेकर घर, जमीन और कई अन्य संपत्तियां हैं।

हलफनामे के मुताबिक प्रशांत किशोर के पास अपनी कोई कार नहीं है. कई लोगों को चुनाव लड़वा चुके प्रशांत किशोर अब अपनी जिंदगी का पहला चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने आज (13 जुलाई) उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

  • प्रशांत किशोर की संपत्ति- नकद- 65 हजार 570
  • पत्नी जान्हवी दास के पास नकद- 1 लाख 95 हजार 200 रुपये
  • फिक्स्ड डिपॉजिट- 7 करोड़ 36 लाख 24 हजार 202 रुपये
  • प्रशांत किशोर पर लोन- 5 करोड़ 77 लाख 53 हजार 765 रुपये
  • खुद की चल संपत्ति – 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये
  • पत्नी के पास चल संपत्ति- 99 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये
  • 2024-25 में जन सुराज पार्टी को 10 करोड़ रुपये का चंदा दिया
  • प्रशांत किशोर के पास अपनी कार नहीं है, उनकी पत्नी के पास भी अपनी कार नहीं है.
  • सोने की अंगूठी- 1 लाख 35 हजार
  • पत्नी के पास – 64 लाख 12 हजार 500 के सोने के आभूषण, 46 हजार रुपये की चांदी
  • संपत्ति (जमीन आदि)- 73 करोड़ 87 लाख रुपये
  • संपत्ति (जमीन आदि)- पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख रुपये
  • सात स्थान भवन/मकान
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वयं की आय- 58 लाख 45 हजार 430
  • पत्नी की आय- 40 लाख 23 हजार 800
  • प्रशांत किशोर के पास अचल संपत्ति- 23 करोड़ 70 लाख 80 हजार 256 रुपये
  • पत्नी के स्वामित्व वाली अचल संपत्ति – 1 करोड़ 19 हजार 270 रुपये
  • प्रशांत किशोर की आय का स्रोत– व्यवसाय और पेशा, बचत खाते पर ब्याज, एफडीआर और लाभांश
  • पत्नी जान्हवी दास की आय का स्रोत– कंसल्टेंसी से आय, किराये की आय, ब्याज और बैंक जमा पर लाभांश।

शिक्षा

  • 2010 में फ्रेंच यूनिवर्सिटी से डिग्री
  • 1991 में 10वीं पास की
  • 1993 में साइंस कॉलेज, पटना से 12वीं
  • 1996-1999 लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक

चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रशांत किशोर के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी मामले में सजा नहीं हुई है.

प्रशांत किशोर ने जन सुराज और नीरज सिन्हा ने बीजेपी से भरा नामांकन, PK बोले- ‘ये मेरा है…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *