कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

ऐसा लग रहा है कि कोचिंग स्टाफ के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स बिल्कुल नई टीम होने वाली है. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद सीएसके का साथ छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबर है कि आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई टीम का पूरा कोचिंग स्टाफ बदल सकता है. हर सीजन से पहले नीलामी होती है और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की खबरों के बीच सीएसके टीम में भी बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है.

आईपीएल 2027 सीज़न से पहले मिनी नीलामी आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलामी का आयोजन दिसंबर महीने में किया जा सकता है. उससे पहले यहां जानिए कोच फ्लेमिंग के बाहर होने के बाद कौन से 5 खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स टीम से बाहर हो सकते हैं.

सीएसके से ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर – अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, प्रशांत वीर, जैक फॉल्क्स।

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, अकील होसेन, प्रशांत वीर और जैक फॉल्क्स का सफाया कर सकती है। चेन्नई की टीम हमेशा से विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजों के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार गोपाल, चाहर और होसेन के रूप में 3 स्पिनरों को रिलीज किया जा सकता है।

खास तौर पर उम्मीद की जा रही थी कि राहुल चाहर टीम के लीड स्पिनर बन सकते हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल 2026 में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला. वहीं, अकील होसैन कुछ मौकों पर असरदार रहे, लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई कमाल नहीं दिखा.

पहले सीजन पर नजर डालें तो प्रशांत वीर में सीएसके का 14.2 करोड़ रुपये का निवेश फेल होता दिख रहा था. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रवींद्र जड़ेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वह 6 मैचों में सिर्फ 90 रन ही बना सके और उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स को पूरे सीजन में एक भी मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ें:

क्या ब्रेंडन मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच? 4 और दिग्गज रेस में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *