पश्चिम एशिया में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध, संघर्ष और तनाव तेजी से बढ़ता दिख रहा है। इस बीच, रूस तेहरान के समर्थन में काफी सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार (13 जुलाई, 2026) को जारी फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा की रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉस्को ने अपने विशिष्ट Tu-214PU एयरबोर्न कमांड पोस्ट विमान को ईरान की राजधानी तेहरान भेजा है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या युद्ध अब और भी विनाशकारी दौर में पहुंच रहा है या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है?
रूसी टीयू-214पीयू विमान को अमेरिकी एयरफोर्स वन के समकक्ष माना जाता है
इस आधुनिक रूसी Tu-214PU विमान को डूम्सडे एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह रूस का एयरबोर्न कमांड और कंट्रोल विमान है, जिसे संकट के समय समन्वय और उच्च स्तरीय कमांड को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इस विमान को अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान एयर फ़ोर्स वन के रूसी समकक्ष के रूप में देखा जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान यह रूसी विमान तेहरान पहुंचा है. इसकी मौजूदगी ऐसे वक्त में सामने आई है जब अमेरिका ईरान के कई अहम ठिकानों पर सैन्य अभियान के जरिए अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है. उधर, ईरान अमेरिकी हमलों का जवाब दे रहा है।
🇺🇸🇮🇷🇷🇺 रूस ने अपने विशेष एयरबोर्न कमांड पोस्ट विमान को सीधे तेहरान में उड़ाया।
संकट समन्वय के लिए यह एयर फ़ोर्स वन का रूसी संस्करण है।
मॉस्को स्पष्ट रूप से ईरान का समर्थन करने के लिए दौड़ रहा है जबकि अमेरिका लगातार हमले कर रहा है।
स्रोत: @flightradar24 / लेखक: क्लाउडियो pic.twitter.com/c06156vfcR
– मारियो नवाफ़ल (@MarioNawfal) 13 जुलाई, 2026
डूम्सडे विमान तैनात कर रूस क्या संदेश दे रहा है?
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच यह विमान तेहरान पहुंचा. इसकी मौजूदगी ऐसे वक्त में सामने आई है जब अमेरिका ईरानी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है. वहीं, जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद क्षेत्रीय तनाव अभी भी बना हुआ है.
इस दौरान रूस द्वारा अपने अत्याधुनिक सैन्य कमांड कंट्रोल विमान की तैनाती को अमेरिका और खाड़ी में अन्य अमेरिकी सहयोगियों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि मॉस्को अभी भी ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके साथ ही वह जरूरत पड़ने पर ईरान को उच्च स्तरीय समन्वय और सहायता प्रदान करने के लिए भी तैयार है। जिसका अर्थ खुफिया जानकारी प्रदान करना, राजनयिक सहायता प्रदान करना, सैन्य संबंधित मामलों में सलाह देना या किसी आपातकालीन स्थिति के लिए मिलकर योजना तैयार करना भी हो सकता है।
क्या है रूस का Tu-214PU विमान?
रूस का Tu-214PU, Tupolev Tu-214 विमान का एक विशेष एयरबोर्न कमांड पोस्ट संस्करण है, जिसे डूम्सडे प्लेन के रूप में भी जाना जाता है। इस विमान को रूस के राष्ट्रपति और रणनीतिक हवाई बेड़े के रूप में बनाया गया है, जिसमें उन्नत संचार और कमांड सिस्टम लगाए गए हैं, जिनकी मदद से देश का शीर्ष नेतृत्व उड़ान के दौरान भी सरकारी काम आसानी से कर सकता है। रूसी अवधारणा के अनुसार इसके नाम में ‘पीयू’ का अर्थ उड़ान नियंत्रण पोस्ट या कमांड पोस्ट है।
यह भी पढ़ें: लिंडसे ग्राहम डेथ: ‘अचानक मौत के लिए तैयार रहें’, ट्रंप के करीबी की मौत के बाद ईरान की डरावनी चेतावनी






Leave a Reply