लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी

मध्य पूर्व में फिर से युद्ध भड़कना और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले एक बार फिर दुनिया भर में तेल संकट की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच ईरान के बुशहर और बंदर अब्बास शहरों के पास धमाके हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकाबंदी बहाल करने और जहाजों से शुल्क वसूलने की घोषणा के बाद ईरान भी हमलावर हो गया है. इस बीच ईरान की सेना ने दो टूक कहा है कि अमेरिका की धमकी या सैन्य कार्रवाई के कारण होर्मुज कभी नहीं खुलेगा.

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी ईरान में स्थित बुशहर (जहां परमाणु सुविधाएं स्थित हैं) में चार स्थानों पर अमेरिकी मिसाइलों से हमला किया गया है। इससे पहले, ईरानी राज्य टेलीविजन ने बताया था कि दक्षिणी शहर बंदर अब्बास के पास कम से कम पांच विस्फोट सुने गए थे।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकारमिनिया ने कहा कि युद्ध, अमेरिका की दादागिरी और सैन्य कार्रवाई से होर्मुज जलडमरूमध्य कभी नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि हमारी सेना होर्मजू से पीछे नहीं हटेगी. मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा कि होर्मुज़ को खोलने का एकमात्र तरीका ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि हम शहीदों और खासकर इस्लामिक क्रांति के शहीद नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खून का बदला लेंगे।

होर्मुज में अमेरिका और ईरान द्वारा एक-दूसरे को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद ट्रंप ने सोमवार (13 जुलाई, 2026) को बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकाबंदी बहाल कर रहा है और सुरक्षित मार्ग के लिए जहाजों से शुल्क लेगा।’ ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में मंगलवार को एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और छह भारतीयों सहित आठ अन्य घायल हो गए।

भारत ने इस हमले की निंदा की. विदेश मंत्रालय ने ईरान दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और इन हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारत ने कहा कि वह जलडमरूमध्य से गुजरते समय ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी मोम्बासा’ नाम के दो जहाजों पर हुए हमलों से बेहद चिंतित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *