पूरे बिहार में मॉनसून की सक्रियता दिख रही है, मौसम विभाग ने आज बुधवार 15 जुलाई की सुबह पटना समेत 8 जिलों के 57 प्रखंडों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना के 23 में से 17 ब्लॉकों में बारिश को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है.
इनमें पटना शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों नौबतपुर, धनरुआ, पालीगंज, फतुहा, फुलवारीशरीफ, दानापुर, बख्तियारपुर, विक्रम, बिहटा, मनोर, मसौढ़ी, संपतचक, खुसरूपुर, दनियावां में सुबह 7:05 बजे से 10:05 बजे के बीच हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही पूरी संभावना है कि आज पटना का तापमान गिरेगा और मौसम सुहाना रहेगा.
बांकीपुर में बीजेपी ने दिखाई ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन समेत 40 नाम
पटना के अलावा इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पटना के अलावा अरबल, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर, वैशाली और सारण जिले के कई प्रखंडों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश और आंधी की बड़ी चेतावनी दी है. वहीं, कटिहार, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल जिलों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
इसके साथ ही आज राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से के जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है. हालांकि, आज उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है और तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ अब जम्मू, देहरादून, वाराणसी, पटना, बांकुरा और कैनिंग से होकर गुजर रहा है. इसके साथ ही यह दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु परिसंचरण परीक्षण चरण में है।
इसके साथ ही 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है. अगर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनता है तो पूरी संभावना है कि बिहार में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. हालांकि, पिछले मंगलवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई एसडीपीअो बदले गये






Leave a Reply