दोस्त या दुश्मन… सबसे पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब एक हफ्ते बाद मिलाया ट्रंप से हाथ

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. ईरान ने हाल ही में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। खामेनेई के अंतिम संस्कार में इराक भी शामिल हुआ था, लेकिन अब वह अमेरिका के साथ दोस्ताना अंदाज में खड़ा हो गया है. इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. उनकी ये मुलाकात काफी चर्चा में है.

खामेनेई के पार्थिव शरीर को इराक के पवित्र शहर नजफ़ में लाया गया। प्रधान मंत्री अल-जैदी सहित इराकी सरकारी अधिकारियों और धार्मिक नेताओं ने नजफ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित आधिकारिक समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित की थी, लेकिन अब ट्रम्प के साथ अल-जैदी की मुलाकात ने ज्यादातर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस मुलाकात के बाद सवाल उठ रहा है कि इराक ईरान का दोस्त है या दुश्मन.

डोनाल्ड ट्रंप ने अल-जैदी से मुलाकात के बाद उनकी तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि अल-जैदी ने बहुत कम समय में इराक की दिशा बदल दी है. ट्रंप ने दावा किया कि इराक में सत्ता परिवर्तन के दौरान उन्होंने भी अहम भूमिका निभाई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अल-जैदी को एक मजबूत नेता बताया.

अमेरिका और इराक के बीच हो सकता है समझौता

ट्रंप ने यह भी कहा कि इराक में विशाल तेल भंडार और बड़ी आर्थिक संभावनाएं हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और इराक के बीच प्रमुख तेल निवेश और साझेदारी समझौतों की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। उनके मुताबिक दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बनने वाली साझेदारियां सबसे बड़े समझौतों में शामिल हो सकती हैं.

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने भयानक रूप ले लिया है. दोनों देश लगातार एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. ईरान ने कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है. उधर, अमेरिका ने भी कई ईरानी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, भड़के राष्ट्रपति लूला, ट्रंप से क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *