अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, भड़के राष्ट्रपति लूला, ट्रंप से क्या कहा?

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने ब्राजील पर टैरिफ बम गिराया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश दिया है. अमेरिका ने ब्राजील पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और उनकी सरकार ईमानदारी से सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने लूला के लिए कहा कि वह समझौते को मानने की बजाय राजनीति कर रहे हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने टैरिफ को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएसटीआर (संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि) को ब्राजील से आने वाले अधिकांश सामानों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. राष्ट्रपति लूला और उनकी सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ईमानदारी और सद्भावना से बातचीत नहीं की है।

ब्राजील ने टैरिफ को लेकर अमेरिका की आलोचना की

ब्राजील ने टैरिफ मुद्दे पर ट्रंप और अमेरिका की आलोचना की है. राष्ट्रपति लूला ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश के खिलाफ एकतरफा कदम उठाना सही नहीं है. पिछले 15 सालों में अमेरिका ने ब्राजील से वस्तुओं और सेवाओं में 424.5 अरब डॉलर का अधिशेष हासिल किया है. 2025 में अमेरिका से आने वाला 76 फीसदी आयात बिना किसी आयात शुल्क के ब्राजील में प्रवेश करेगा और अमेरिकी उत्पादों पर औसत प्रभावी शुल्क केवल 3.1 फीसदी है.’

आपको बता दें कि ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था. अब उन्होंने ब्राजील पर टैरिफ बम गिराया है. ब्राजील सरकार ने कहा है कि हम मनमाने ढंग से लगाए गए टैरिफ के खिलाफ ‘पारस्परिक कानून’ का रास्ता अपनाएंगे। ब्राजील इस विवाद को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *