बिहार के अथमलगोला थाने में शरीर पर सिर्फ तौलिया लपेटकर लोगों की शिकायतें सुनने वाले सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अंजनी कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. एएसआई का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण एसपी ने जांच के आदेश दिये थे.
प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है. इसके बाद ही एएसआई को उसके पद से निलंबित कर दिया गया.
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह पर चलें चिराग पासवान! बसपा प्रमुख की वर्षों पुरानी मांग दोहराई गई
किस आधार पर एएसआई को सस्पेंड किया गया?
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी से ड्यूटी के दौरान मर्यादित एवं अनुशासित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है. इस तरह की हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब होती है और जनता में गलत संदेश जाता है. इस आधार पर एएसआई अंजनी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि सेवा आचरण और अनुशासन से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
क्या था वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो मंगलवार का है जब ओडी तौलिया पहनकर डेस्क पर पहुंचे थे. एएसआई अर्धनग्न अवस्था में फरियादियों की शिकायतें सुन रहा था। इसी बीच किसी ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के आचरण पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे पुलिस अनुशासन और सेवा गरिमा के खिलाफ बताया और कार्रवाई की मांग की. इसके बाद ग्रामीण एसपी ने जांच की और जांच में अनुशासनहीनता, संदिग्ध आचरण और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की. बुधवार (15 जुलाई) को एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया।
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल






Leave a Reply