बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन रद्द होने के मामले को लेकर जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी ने गुरुवार (जुलाई 16, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी. आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गयी और चुनाव लड़ने से रोकने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्रवाई की गयी. उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने हमसे भी बड़ी गलती की है. इंटरमीडिएट का उल्लेख नहीं किया गया है. उनका नामांकन रद्द क्यों नहीं किया गया?
वीणा मानवी ने बताया नामांकन रद्द होने का कारण. कहा कि वह 10 जुलाई को नामांकन करने वाली थीं, लेकिन उस दिन कुछ कागजात का हवाला देते हुए कहा गया कि आज नामांकन नहीं हो पायेगा. यहां तक कि 11 को नामांकित भी नहीं किया गया. 12 तारीख को रविवार था. कई लोगों ने हमें पहले ही बता दिया था कि आपका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा, इसलिए दस्तावेज दुरुस्त करा लें. हम पूरी रात जागते रहे और अपने वकील के साथ एक-एक लाइन की जाँच की।
वीणा मानवी ने कहा कि हम 13 जुलाई (नामांकन के आखिरी दिन) को पहुंचे. नामांकन में 10 प्रस्तावकों के नाम दिये गये थे. इसमें छठे नंबर पर रूबी कुमारी थीं. जब रूबी की जानकारी मांगी गई तो हमारी सभी लड़कियां रैली में थीं. जब हमने कहा कि हम कल (14 जुलाई) ब्योरा देंगे तो हमसे कहा गया कि कोई दूसरा नाम बता दें. हमारे वकील ने इसे बदल कर मनीषा कुमारी का नाम दिया, लेकिन वह भी कारगिल चौक पर थी. तभी हमें गिरफ्तार कर लिया गया.
‘…तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई?’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीणा मानवी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दिन उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं. उनका आरोप है कि उनके खिलाफ जिस गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया गया वह कई महीने पुराना था, जबकि इस दौरान वह सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहीं और कई बार संबंधित पुलिस स्टेशन का दौरा भी किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वारंट प्रभावी था तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गयी?
यह भी पढ़ें- सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, पटना के 10 स्कूलों में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल होने से रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीणा मानवी ने अपने मीडिया संबोधन में कहा कि उनके साथ मानसिक रूप से दुष्कर्म किया गया. अगर आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होते तो हमें ये सब नहीं देखना पड़ता.
‘राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करवाया है ये सब’
नितिन नवीन को लेकर वीणा मानवी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरे डर से ये सब करवाया है. मुझे यह सोचकर भी शर्म आती है कि एक साजिश रची गई और वह एक महिला को रोकने के लिए इतना नीचे गिर जाएगा।’ नितिन नवीन जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, ये सीट उनकी है और मेरी वजह से बीजेपी ये चुनाव हार रही है. नितिन नवीन डर के मारे ये सब करवा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब बीजेपी में शामिल






Leave a Reply