यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन दो शहरों में खेला जाएगा, पहला मैच 14 अगस्त और फाइनल 6 सितंबर को.

यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच काशी रुद्रस और मौजूदा चैंपियन मेरठ मावेरिक्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा और इसका फाइनल मैच 6 सितंबर को कानपुर में होगा. लीग के इतिहास में पहली बार यह लीग दो शहरों में खेली जाएगी. टूर्नामेंट का शुरुआती चरण लखनऊ में होगा, जहां इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 13 दिनों में 22 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा भाग कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा, जहां बाकी 12 मैच खेले जाएंगे.

शेड्यूल की घोषणा पर बोलते हुए, यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा, “यूपी टी20 लीग हर सीज़न के साथ बढ़ रही है, और इस साल एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि टूर्नामेंट पहली बार दो स्थानों पर खेला जाएगा। शुरुआती चरण लखनऊ में होगा, उसके बाद दूसरे चरण और प्लेऑफ़ मैच कानपुर में होंगे।”

उद्घाटन समारोह और सीज़न का पहला मैच लखनऊ में होगा, जबकि समापन समारोह और फाइनल की मेजबानी कानपुर करेगा। नॉकआउट चरण के मैच भी कानपुर में ही खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच 3 सितंबर को खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर 4 सितंबर को होगा. यूपी टी20 लीग सीजन 4 का फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा.

यूपी टी20 लीग 2026 का आगाज रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले वीकेंड में कई मैच खेले जाएंगे, जिसमें 15 अगस्त को नोएडा किंग्स का मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्स से और लखनऊ फाल्कन्स का मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस से होगा. 16 अगस्त को काशी रुद्राज़ का मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्स से होगा। वहीं, दिन के दूसरे मैच में मेरठ मावेरिक्स का मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस से होगा। 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कन्स का आमना-सामना होगा. इसके बाद 18 अगस्त को काशी रुद्रास टीम का मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस से होगा.

फैंस को 19 अगस्त को एक और रोमांचक मैच देखने को मिलेगा, जहां लखनऊ फाल्कन्स का मुकाबला मावेरिक्स से होगा। 20 अगस्त को दो मैच (डबल-हेडर) होंगे; दोपहर में गौर गोरखपुर लायंस का मुकाबला नोएडा किंग्स से होगा और शाम को कानपुर सुपरस्टार्स का मुकाबला काशी रुद्रास से होगा। कानपुर चरण की शुरुआत 28 अगस्त को काशी रूद्रस और नोएडा किंग्स के बीच मैच से होगी।

ये भी पढ़ें-

16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश के लिए खेलने का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *