रोहित शर्मा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे प्रारूप में खेला था और वह इस प्रारूप में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे. उनका आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने उन्हें अपनी योजनाओं के बारे में बता दिया है और अब वे आगे की ओर देख रहे हैं. लॉर्ड्स को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है, जो एक और ऐतिहासिक मैच का गवाह बन सकता है।
रोहित शर्मा का बचपन संघर्षों में बीता
रोहित शर्मा आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, जिनका जीवन गरीबी और संघर्षों में बीता। उनके पिता की आय कम थी, जिसके कारण रोहित अपने दादा-दादी और चाचा के साथ रहते थे। उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने भी उनकी काफी मदद की और उनकी फीस कम करवा दी.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति ने रोहित शर्मा से बात की है कि वे यशस्वी जयसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि वो रोहित को 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं देख रहे हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर पहली पसंद नहीं रहेंगे. माना जा रहा है कि लॉर्ड्स में यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब और कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच, क्या है टाइमिंग
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का तीसरा वनडे
इससे पहले रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें एक बार वह शून्य पर आउट हुए थे और दूसरे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे. इसका मतलब है कि इस फॉर्मेट में इस मैदान पर उनके बल्ले से कोई अच्छी पारी नहीं निकली है, वहीं इस वक्त वह आउट ऑफ फॉर्म भी हैं. मौजूदा सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 21 गेंदों में 11 रन बनाए, दूसरे मैच में उन्होंने 26 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 47 गेंदें खेलीं.
झूलन गोस्वामी ने लॉर्ड्स में विदाई मैच खेला
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने भी अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला था। अब यह मैदान एक और दिग्गज के विदाई मैच का गवाह बन सकता है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को संन्यास नहीं, बल्कि 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, पढ़ें कोच दिनेश लाड ने क्या कहा?
कैसा रहा रोहित शर्मा का करियर?
रोहित शर्मा ने अपने करियर में 287 वनडे मैच खेले, जिनकी 279 पारियों में 11757 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम इस प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी (264) का रिकॉर्ड है। उन्होंने सबसे अधिक मैच श्रीलंका (55) के खिलाफ खेले, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (49) का नंबर आता है।






Leave a Reply