रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि अगर 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की योजनाओं में रोहित शर्मा शामिल नहीं थे, तो उन्हें यह बात बहुत पहले ही स्पष्ट रूप से बता देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि किसी भी दिग्गज खिलाड़ी को अपनी ही टीम में अवांछित महसूस कराना सबसे खराब तरीका है.
इस फैसले की घोषणा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही की जानी चाहिए थी
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, ‘अगर चयनकर्ताओं ने फैसला किया था कि रोहित शर्मा 2027 विश्व कप की योजना का हिस्सा नहीं होंगे, तो इस फैसले की घोषणा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद की जानी चाहिए थी।’ उनके मुताबिक, इससे खिलाड़ी को अपने भविष्य के बारे में स्पष्टता मिल जाती और चल रही अटकलों से भी बचा जा सकता था।
‘रोहित को अवांछित महसूस न कराएं’
अश्विन ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी के लिए इससे बुरी भावना नहीं हो सकती कि जिस टीम के लिए उन्होंने सालों तक खेला और अपनी छाप छोड़ी, वही टीम उन्हें ऐसा महसूस कराती है कि अब उनकी जरूरत नहीं है.’ उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए और उनके भविष्य को लेकर समय रहते स्पष्ट संवाद होना जरूरी है.
साथ ही अपने रिटायरमेंट का भी जिक्र किया
इस मुद्दे पर बात करते हुए अश्विन ने अपने संन्यास का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मैं ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ था. हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। लेकिन जब हम ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो मुझे एहसास हुआ कि टीम प्रबंधन मुझे वहां नहीं चाहता था.
ये भी पढ़ें- बीसीसीआई ने बताया, लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? सच्चाई से पर्दा उठा दिया
सीनियर खिलाड़ियों को लेकर उठे सवाल
पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों के करियर के आखिरी दौर को किस तरह से संभाला जा रहा है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. उनके मुताबिक खिलाड़ियों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए और कोई भी बड़ा फैसला पारदर्शिता के साथ लिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी दिग्गज को अपने करियर के अंत में असहज स्थिति का सामना न करना पड़े.
ये भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; पूरी सूची देखें






Leave a Reply