शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों को खारिज कर दिया था। इसके एक दिन बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ‘हिटमैन’ पर पूरा भरोसा जताया है कि वह फॉर्म में वापसी करने में सफल रहेंगे. रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की पहली 2 पारियों में सिर्फ 37 रन ही बना पाए हैं.
रोहित शर्मा ने पहले मैच में 21 गेंद खेलकर 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 47 गेंद खेलकर 26 रन बनाए. कम रन बनने के अलावा चिंता की एक और बात यह है कि इंग्लैंड सीरीज में रोहित का स्ट्राइक रेट सिर्फ 54 है. इसके बावजूद मोर्ने मोर्कल का मानना है कि रोहित जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, “नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. रोहित के पास काफी अनुभव है और पहले भी उन्होंने ऐसी समस्याओं को सुलझाया है और आगे बढ़े हैं. वह बल्लेबाजी क्रम में धैर्य और संतुलन लाते हैं.”
इस साल न्यूजीलैंड सीरीज के बाद से रोहित शर्मा का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है. पिछली तीन सीरीज में खेली गई 8 पारियों में उन्होंने अब तक सिर्फ 241 रन बनाए हैं और इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है.
रोहित शर्मा संन्यास नहीं ले रहे हैं
रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं हैं. बोर्ड के अंदर ऐसी कोई चर्चा नहीं थी कि रोहित अपना आखिरी मैच लॉर्ड्स में खेलेंगे. देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया कि जब तक रोहित टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं, वह खेलते रहेंगे.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: ‘लॉर्ड्स’ में सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच की भविष्यवाणी
देखें: रिश्ते खराब होने की अटकलों के बीच रोहित शर्मा और गौतम गंभीर खूब हंसे, वीडियो वायरल; देखना






Leave a Reply