BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 केंद्रों पर थी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बीपीएससी ने जानकारी देते हुए कहा है कि अपरिहार्य कारणों से 26 जुलाई की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. परीक्षा की नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी. इस संबंध में बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने एक नोटिस जारी किया है.

परीक्षा 996 केंद्रों पर एक ही पाली में होनी थी.

आपको बता दें कि परीक्षा 26 जुलाई 2026 को एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक राज्य भर के 996 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी. 5 मई को 1230 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

एसडीएम, डीएसपी समेत कई अहम पदों के लिए परीक्षा होनी थी

इस भर्ती के तहत एसडीएम, डीएसपी, राजस्व अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पद भरे जाने थे। फिलहाल परीक्षा स्थगित करने के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है. नोटिस में बस इतना कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

अब कब होगी BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा?

26 जुलाई को होने वाली बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा स्थगित होते ही अभ्यर्थियों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि यह परीक्षा कब आयोजित की जाएगी.

परीक्षा स्थगित होने के बाद यह परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस बारे में नोटिस में कोई जानकारी नहीं दी गई है. आयोग ने साफ कहा है कि परीक्षा के संबंध में नई तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी. ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों को अब आयोग के अगले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा.

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अब दिल्ली एम्स में कराएंगे इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *